HomeBlogहाईकोर्ट के 15 जजों को पोर्टफोलियो जज के रूप में किया गया...

हाईकोर्ट के 15 जजों को पोर्टफोलियो जज के रूप में किया गया नियुक्त

Published on

हाईकोर्ट के 15 जजों को पोर्टफोलियो जज के रूप में किया गया नियुक्त

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 15 जिलों के पोर्टफोलियो जज की नियुक्ति की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी किया है। पोर्टफोलियो जज अपने प्रभार वाले जिलों में न्यायिक कार्यों की निगरानी करेंगे ।
पोर्टफोलियो जज का काम अपने अधीनस्थ जिले के न्यायिक कार्यों की निगरानी के अलावा प्रशासनिक गतिविधियों पर भी नजर रखना होता है । जिले के जिला एवं सत्र न्यायालयों के
अतिरिक्त जिले के अन्य न्यायालयों व कार्यों का सुपरविजन और समीक्षा तथा न्यायपालिका से जुड़े कार्यों की निगरानी पोर्टफोलियो जस्टिस करते हैं। न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मिलकर न्यायिक हित में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं। पोर्टफोलियो जज विभिन्न जिलों में बार और न्यायाधीशों के मध्य समन्वय का कार्य करते हैं। वकीलों की समस्याओं के समाधान के साथ बार काउंसिल से सुझाव भी लेते हैं। न्यायिक कार्यों के लिए सुचारु व्यवस्था बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने हेतु विशेष प्रयास पोर्टफोलियो
जस्टिस करते हैं ।

इन  जिलों में पोर्टफोलियो जज नियुक्त किया गया

जस्टिस संजय के. अग्रवाल को रायगढ़ एवं धमतरी, जस्टिस संजय अग्रवाल को कोरबा एवं जांजगीर-चांपा, जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को बिलासपुर, जस्टिस रजनी दुबे को रायपुर एवं कबीरधाम (कवर्धा), जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास को दुर्ग एवं बालोद, जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी को बेमेतरा एवं महासमुंद, जस्टिस दीपक कुमार तिवारी को राजनांदगांव एवं कोरिया (बैकुंठपुर ) सिविल डिस्ट्रिक्ट का प्रभार सौंपा है। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को मोहन पांडे को बलौदाबाजार एवं बस्तर कोंडागांव एवं मुंगेली, जस्टिस राकेश जस्टिस (जगदलपुर), राधाकिशन अग्रवाल को बलरामपुर एवं रामानुजगंज, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को सरगुजा (अंबिकापुर), जस्टिस रवीन्द्र कुमार अग्रवाल को जशपुर, अरविन्द कुमार वर्मा को सूरजपुर, जस्टिस और जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद को बिभु दत्त गुरु को दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) उत्तर बस्तर (कांकेर ) सिविल डिस्ट्रिक्ट का प्रभार सौंपा है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!