Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 13, 2024Updated:February 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को बताना है – किरण सिंह देव

     

    By@Bharat yadav….

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकसभा के संयोजक, सहसंयोजक, क्लस्टर प्रभारी सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

    राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी बाबूराम निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो कार्यक्रम तय की गई है उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रदेश भर के लाभार्थी जिन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनसे मिलकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसके लिए हम सभी नीचे स्तर पर जाकर काम करेंगे और जिन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लिया है उनसे चर्चा कर अन्य लोगों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताएंगे।

    लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है इसी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भाजपा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसके अंतर्गत पहले लोकसभा स्तर पर उसके बाद मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर के लगभग 40 लाख लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए भाजपा के 1 लाख 44 हजार कार्यकर्ता केंद्र एवं सरकार द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही प्रधानमंत्री आवास सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेंगे। लाभार्थियों के साथ चर्चा करने के बाद उनके साथ फोटो खींचकर नमो ऐप में डालेंगे और साथ ही साथ पार्टी द्वारा जारी की गई मोबाइल नंबर में मिस्ड कॉल देकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। भाजपा का यह कार्यक्रम 20 एवं 21 फरवरी को लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी इसके बाद 22 एवं 23 फरवरी को मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम संपादित की जाएगी।

    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने लाभार्थी सम्मेलन में आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य करती है। हमें पार्टी की विचारधारा को लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना है। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हमें पूरा भी करना है।बैठक में महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राम जी भारती ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन के तहत पहले लोकसभा स्तर पर उसके बाद मंडल स्तर पर हमें लाभार्थी सम्मेलन आयोजन करना है इसके लिए लोगों से सतत चर्चा भी करनी है।

    इस दौरान कार्यक्रम के सहसंयोजक विकास महतो, श्रीमती पूजा विधानी, हरपाल सिंह भामरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2025

    चेंबर चुनाव 2025: महासमुंद में 90.40 और रायगढ़ में 89.23% मतदान,18 अप्रैल को मतगणना

    April 17, 2025

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ में मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    June 26, 2024

    खराब मौसम और बारिश की मुश्किलों के बीच डीएफओ के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़ में चमका हरा सोना.. 102.76 प्रतिशत कलेक्शन, 100 प्रतिशत लक्ष्य के पार…

    June 3, 2024

    दुर्घटना : सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, चार की मौत

    May 1, 2024

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की उद्योग मंत्री देवांगन ने 

    April 21, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.