HomeSUKMAमाओवाद प्रभावित क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार होगा मतदान

माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार होगा मतदान

Published on

HIGHLIGHTS

  • लोकतन्त्र में भागीदारी के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह
  • कोंटा विकासखंड में 8 सरपंच और 570 पंच निर्विरोध निर्वाचित
  • चप्पे चप्पे में सुरक्षा बल के जवान तैनात

सुकमा । जिले में तृतीय चरण का मतदान कोंटा विकासखंड में 23 फरवरी को होने वाला है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और एसपी श्री किरण चव्हाण के निर्देशन में मतदान की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। माओवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण चप्पे चप्पे में सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं।

आजादी के बाद पहली बार होगा मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए घोर माओवाद प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में पहली बार किसी भी प्रकार का मतदान किया जाएगा। पेंटाचिमली, केरलापेंदा, दुलेड़, सुन्नगुड़ा और पूवर्ती ऐसे दूरस्थ इलाके हैं जहाँ इससे पहले कभी चुनाव नहीं हुआ है। यह पहला अवसर है जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी की गई है। कुंदेड, सिलगेर, एलमागुण्डा, करीगुण्डम, पोटकपल्ली और लखापाल में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव तो हुआ है लेकिन पहली बार पंचायत चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

बड़ी संख्या में पंच-सरपंच निर्विरोध निर्वाचित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। ग्रामीणों ने आपसी सूझबूझ और सामंजस्य का परिचय देते हुए लोकतंत्र में सशक्त भागीदारी के लिए सरपंच के 8 पदों और पंच के 570 पदों पर अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित किया है। लोगों में स्थानीय सरकार चुनने मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त
कोंटा विकासखंड के 67 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए 128 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमे 51 संवेदनशील और 77 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्रीय रिजर्व फोर्स, कोबरा बटालियन, जिला पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षा बलों को जगह जगह तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 18 मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्र भेजा गया है।

Latest articles

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार...

More like this

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...
error: Content is protected !!