HomeSUKMAट्रैक्टर से ग्रामीण पहुँचे मतदान करने’कहा, गांव के विकास के लिए करने...

ट्रैक्टर से ग्रामीण पहुँचे मतदान करने’कहा, गांव के विकास के लिए करने आए हैं मतदान

Published on

स्थानीय सरकार चुनने ग्रामीण मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

सुकमा।त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत सुकमा जिले की जनपद पंचायत छिंदगढ़ में अपनी स्थानीय सरकार का चुनाव करने ग्रामीण मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। युवा वर्ग ही नहीं, बड़े बुजुर्ग, निशक्तजन और महिला मतदाताओं में भी मतदान करने पोलिंग बूथों में लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिली। कहीं पर महिलाएं अपने बच्चे को गोद में लिए, कहीं पहली बार मतदान करते युवा, तो कहीं उम्रदराज मतदाताओं को सहारा देकर मतदान केंद्रों में लाते ग्रामीण नजर आए।

ग्रामीणों ने गांव की सरकार चुनने जमकर किया मतदान

इसी क्रम में छिंदगढ़ विकासखण्ड के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत डब्बा के 2 मतदान केंद्र को शिफ्ट करके शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुन्ना में किया गया था। सुबह से ही ग्रामीण मतदाता पैदल चलकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे थे। कुछ लोग ट्रेक्टर, पिकअप और अन्य साधनों से भी ग्राम सरकार चुनने के लिए पहुंच रहे थे। मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए भारी भीड़ जमा थी। लोगों में मताधिकार के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के प्रति आस्था का प्रदर्शन किया।

त्रिस्तरीय पंचायत में फर्स्ट टाइम वोटर्स भी उत्साहित दिखे

छिंदगढ़ जनपद में किशोर और साहिल भी 18 वर्ष पूरा करने के पश्चात पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान करने पहुंचे। उन्होंने उत्साह के साथ मतदान करते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है, सबको अपना स्थानीय प्रतिनिधि चुनने के लिये मतदान अवश्य करना चाहिए।

गोद में बच्चे लेकर पहुंचीं डब्बा की महिलाएं

अपने मताधिकार को लेकर ग्रामीण काफी जागरूक हो चुके हैं। बच्चे को गोद में लेकर ग्राम पंचायत कुन्ना के मतदान केन्द्र में मतदान करने पहुंची श्रीमती हिड़मे ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उहोंने बताया कि गांव के विकास के लिए वोट करना जरूरी है। इस प्रकार छिंदगढ़ जनपद के ग्रामीण मतदाताओं ने पूरे जोश, उमंग और उत्साह के साथ स्थानीय निर्वाचन में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और जागरूक मतदाता होने का प्रमाण दिया।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!