HomeRAIGARHहाथी के हमले से ग्रामीण की गई जान,जंगल मे क्षत-विक्षत शव मिला

हाथी के हमले से ग्रामीण की गई जान,जंगल मे क्षत-विक्षत शव मिला

Published on

हाथी के हमले से ग्रामीण की गई जान,जंगल मे क्षत-विक्षत शव मिला

रायगढ़।घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जिसमें घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बरौद बीट में जंगल गए एक ग्रामीण को हाथी के हमले से जान चली गई हैं। घटना कल दोपहर की बताई जा रही है। घरघोड़ा वन विभाग इस घटना से पूरी तरह अनभिज्ञ था क्योंकि वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी की कोई सूचना नहीं थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि वन विभाग ने कितनी बड़ी लापरवाही की है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि ग्रामीण की मौत घरघोड़ा उप वन मंडल में कहीं घोर लापरवाही के कारण हुई हो।

मृतक ग्रामीण का नाम बंधन राठिया उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बरौद बताया जा रहा है जो कल जंगल गया था। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद आज सुबह बरौद के जंगल में बंधन राठिया का क्षत-विक्षत शव मिला जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में हाथी घूम रहा है तथा गांव की बिजली भी काट दी गई है। इसके बाद भी सुरक्षा के कोई विशेष इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 25 की रिपोर्ट में वन विभाग ने बताया है कि घरघोड़ा वन क्षेत्र में कोई हाथी नहीं है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!