कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर आठ घण्टे उरगा-कुदमुरा मार्ग जाम,अपर कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद बनी सहमति
कोरबा। वनांचल क्षेत्र के तौलीपाली,मदवानी, कलगामार ,बताती और कोलगा वेस्ट में कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रियाधीन हैं।कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चचिया मोड़ में सुबह 10 बजे से उरगा-कुदमुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया सड़क पर बैठ कर शांतिपूर्ण से आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।उरगा से कुदमुरा की ओर जाने वाले कोरबा,जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जशपुर खरसिया की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस गए। गांव वालों ने दो पहिया वाहन और पैदल चलने वालों को भी रोक दिया है। जाम के कारण ऐसे लोगों को मुसीबत का सामाना करना पड़ा।लेकिन ग्रामीणों का समर्थन भी कर रहे थे।कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया रदद् की जावे की मांग पर ग्रामीण महिलाऐं अड़ी रही।इस दौरान कई मर्तबा तहसीलदार ने बात करना चाहा लेकिन बातचीत आगे नही बढ़ी।लगभग शाम 6 बजे तक चक्काजाम चला और अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल के लिखित आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।


















































