HomeKAWARDHAमुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर दो पंचायत सचिव निलंबित

मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर दो पंचायत सचिव निलंबित

Published on

कवर्धा ।कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने आज जिले के विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत बहरमुड़ा और पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरकोना के सचिव पर निलबंन की कार्यवाही की है। कलेक्टर ने पिछले दिनों कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत बहरमुड़ा का निरीक्षण किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के विरूद्ध गंभीर शिकायत की थी। कलेक्टर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओं को जांच के निर्देश दिए थे।जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत बहरमुड़ा जनपद पंचायत कवर्धा के सचिव  दिलीप ठाकुर द्वारा अपने मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत की जानकारी नहीं देने जनपद स्तरीय बैठक में उपस्थित नहीं होने के साथ-साथ कार्यों में लापरवाही
बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इसी तरह विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत बिरकोना के सचिव भागवत कृषे द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करते हुए मुख्यालय में अनुपस्थित रहने, ग्राम पंचायत के अभिलेखो के संधारण में रुचि नहीं लेने तथा हितग्राहियों को पेंशन भुगतान करने में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उक्त दोनों सचिवों का निलंबन छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के अनुसार किया गया है।

इन दोनो ग्राम पंचायत के सचिवों द्वारा दायित्व के निर्वाहन गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारित बरती जा रही थी जो कि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 में निहित प्रावधानों के विरुद्ध होने से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संबंधित सचिवों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी ।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!