HomeRAIGARHकुरकुट नदी हाथियों की मौत मामले दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की...

कुरकुट नदी हाथियों की मौत मामले दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी

Published on

कुरकुट नदी हाथियों की मौत मामले दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो हाथियों के शव मिलने के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सघन जांच और पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो सावन हाथियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव नदी के सोपानी क्षेत्र के पास होने के कारण वन विभाग के लिए मौत के कारणों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था। वन विभाग के आला अधिकारीयों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए आरोपीयों कि सघन तलाश में जुटी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम के निर्देश पर उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा के मार्गदर्शन में और प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। लगातार पूछताछ और सघन जांच के बाद टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार राठिया (55 वर्ष) पिता मेहत राम और धरम सिंह राठिया (38 वर्ष) पिता फूल सिंह, दोनों निवासी पाका दरहा शामिल हैं। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें आज शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत में सिंचाई के लिए नदी में मोटर लगाई थी, जिससे करंट फैल गया और तीन दिन पहले उसकी चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त सोलर प्लेट, तार, बैटरी, फेंसिंग वायर, वाटर पाइप सहित अन्य सामग्री भी वन विभाग ने जब्त कर ली है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Latest articles

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश…

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश... रायगढ़।जिले के घरघोड़ा फारेस्ट...

14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना…

14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की...

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने...

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी

बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी रायपुर। जनता छत्तीसगढ़...

More like this

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश…

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश... रायगढ़।जिले के घरघोड़ा फारेस्ट...

14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना…

14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की...

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा

बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने...
error: Content is protected !!