HomeCHHATTISGARHअगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश ,जाने क्या...

अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश ,जाने क्या है वजह!

Published on

अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश ,जाने क्या है वजह!

रविवार तक मौसम रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

रायपुर। प्रदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और कहीं-कहीं हो रही बारिश का असर अब रायपुर में भी साफ नजर आने लगा है. बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री
कम रहा।वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और उससे सटे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से लगातार नमी आ रही है, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है. शुक्रवार को भी राजधानी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।बस्तर के नांगर में 10 मिमी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 1.6 मिमी और जगदलपुर में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। पेंड्रारोड में भी गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Latest articles

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव...

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर...

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त  शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ कोरबा। छत्तीसगढ़...

कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर आठ घण्टे उरगा-कुदमुरा मार्ग जाम,अपर कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद बनी सहमति

कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर आठ घण्टे उरगा-कुदमुरा मार्ग जाम,अपर कलेक्टर के लिखित आश्वासन...

More like this

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव...

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर...

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ

100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त  शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ कोरबा। छत्तीसगढ़...
error: Content is protected !!