HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 12 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, 9 जून से खुलेगी...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 12 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, 9 जून से खुलेगी कोर्ट

Published on

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 12 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, 9 जून से खुलेगी कोर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट 12 मई 2025 (सोमवार) से 6 जून 2025 (शुक्रवार) तक अवकाश पर रहेगा तथा 9 जून 2025 (सोमवार) से नियमित कामकाज शुरू होगा। कोर्ट ने बताया है कि इस दौरान अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अवकाश के दौरान सभी सिविल, क्रिमिनल और रिट मामलों की सुनवाई अर्जेंट सुनवाई के आवेदन के साथ ही होगी। जरूरत पड़ने पर अवकाशकालीन जज दूसरे जज से उनकी अनुमति से बेंच की अदला-बदली कर सकेंगे। अवकाशकालीन बेंच का काम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा तथा जरूरत पड़ने पर कोर्ट उससे आगे का समय बढ़ा भी सकेगा। सिंगल बेंच कोर्ट तभी मामलों की सुनवाई करेगी, जब डिवीजन बेंच का काम पूरा हो जाएगा और समय बचेगा।

अवकाश के दौरान सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हाईकोर्ट की रजिस्ट्री खुली रहेगी, जबकि शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिन बंद रहेगी। अवकाश के दौरान केवल उन्हीं सिविल, क्रिमिनल या रिट मामलों की सुनवाई होगी, जिनमें अर्जेंट सुनवाई के लिए आवेदन दाखिल किया गया है। अर्जेंट सुनवाई के साथ-साथ नए और लंबित जमानत आवेदन पेश करना जरूरी होगा। अन्य सभी मामलों में सुनवाई के लिए आवेदन अनिवार्य होगा, बिना आवेदन के मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि बेंच मीटिंग से एक दिन पहले दोपहर 1:30 बजे होगी। अगले दिन कोर्ट बैठने से पहले सूची जारी कर दी जाएगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!