HomeKORBAरिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण...

रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र किए प्रदाय

Published on

जिला पंचायत कोरबा चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम घोषित

रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र किए प्रदाय

कोरबा।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जिला पंचायत कोरबा के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रथम चरण में 1 से 4 तक के निर्वाचन क्षेत्रों में 17 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं ने पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने प्रथम चरण के चुनाव परिणाम घोषित किए। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया। घोषित परिणामों के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र 01 से श्रीमती रेणुका राठिया निर्वाचित हुईं।निर्वाचन क्षेत्र 02 से अनंत सुष्मिता कमलेश विजयी रहीं। निर्वाचन क्षेत्र 03 से श्रीमती सावित्री अजय कंवर को सफलता मिली। निर्वाचन क्षेत्र 04 से श्री रज्जाक अली निर्वाचित हुए।

रिटर्निंग अधिकारी नाग ने सभी विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, उप संचालक सुश्री जूली तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!