HomeKORBAe-KYC से छूटे हुए राशनकार्डधारी 31 मार्च 2025 तक,1.71 लाख हितग्राही शेष

e-KYC से छूटे हुए राशनकार्डधारी 31 मार्च 2025 तक,1.71 लाख हितग्राही शेष

Published on

HIGHLIGHTS

  • विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 या 1800-233-3663 में कॉल कर दे सकते है जानकारी
  • 1.71 लाख हितग्राही ई-केवाईसी के लिए छूटे
  • शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर ई-केवाईसी कराने की अपील

कोरबा। एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत जिले के सभी राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कराने हेतु शासन द्वारा निर्देश जारी किए गए है। जिले के 11.93 लाख राशनकार्ड हितग्राहियों अंतर्गत 10.21 लाख हितग्राहियों के ई-केवाईसी पूर्ण किया गया है एवं 1.71 लाख हितग्राही ई-केवाईसी हेतु शेष है। खाद्य अधिकारी ने ई-केवाईसी हेतु शेष सभी राशनकार्ड हितग्राहियों से जिले/राज्य के किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर ई-पॉश मशीन में बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि ऐसे हितग्राही जो राज्य से बाहर अस्थायी रूप से निवासरत है वे भी संबंधित राज्य के किसी भी उचित मूल्य की दुकान में जाकर ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते है। साथ ही जिन राशनकार्डधारी मुखिया की मृत्यु हो गई है तथा राशन कार्ड में आश्रित सदस्य उपलब्ध है वे मुखिया संशोधन हेतु तथा आश्रित सदस्य की मृत्यु हेतु आवेदन एवं अन्यत्र निवास होने पर सदस्य का नाम विलोपित करने हेतु संबंधित नगरीय निकाय कार्यालय/जनपद पंचायत कार्यालय/ग्राम पंचायत सचिव के पास आवेदन सह दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते है। राशनकार्डधारी सदस्य जिनका आधार कार्ड नहीं बना है वे संबंधित आधार सेंटर में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है।

जिले में ई-केवाईसी की कार्यवाही में किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 या 1800-233-3663 में कॉल कर अपना राशन कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराकर जानकारी दर्ज करा सकते है। साथ ही कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) कोरबा, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, नगरीय निकाय कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी के समक्ष भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। भविष्य में खाद्यान्न सामग्री का सुचारू रूप से उठाव करने हेतु जिले के समस्त राशनकार्डधारी हितग्राही 31 मार्च 2025 तक शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कराने की अपील की गई है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!