HomeCHHATTISGARHचावल कारोबारी रफीक मेमन और गरियाबंद में इकबाल मेमन पर ईडी की...

चावल कारोबारी रफीक मेमन और गरियाबंद में इकबाल मेमन पर ईडी की कार्रवाई

Published on

चावल कारोबारी रफीक मेमन और गरियाबंद में इकबाल मेमन पर एड की कार्रवाई

रायपुर।प्रवर्तन निदेशालय(ED) की टीम छत्तीसगढ़ में आज सुबह दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा। रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर छापा मारा। इस पर डीएमएफ घोटाले से जुड़े होने के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। वहीं गरियाबंद के मैनपुर में इकबाल मेमन के घर छापा मारा गया है। इकबाल मेमन के घर सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम ने 10 से अधिक वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के काले धन को निवेश करने का आरोप है। वह रायपुर के विवादित कारोबारी अनवर ढेबर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इस कनेक्शन की जांच के लिए ईडी विशेष रूप से सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने ईडी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में जाड़ापदर के ग्रामीणों ने मेमन पर शराब सिंडिकेट के अवैध धन से निवेश करने का आरोप लगाया था। जाड़ापदर के ग्रामीणों द्वारा किए गए लिखित शिकायत के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।माना जा रहा है कि यह छापा बड़े शराब सिंडिकेट के काले धन को लेकर किए गए निवेश का खुलासा कर सकता है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि मेमन और ढेबर के बीच आर्थिक लेन-देन का कोई सीधा संबंध है या नहीं। फिलहाल, ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Latest articles

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ...

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन...

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर... रायगढ़। जिले...

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का...

More like this

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ...

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन...

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर... रायगढ़। जिले...
error: Content is protected !!