HomeCHHATTISGARHपंचायत चुनाव 2025 : आरक्षण के लिए नया निर्देश जारी...

पंचायत चुनाव 2025 : आरक्षण के लिए नया निर्देश जारी…

Published on

पंचायत चुनाव 2025 : आरक्षण के लिए नया निर्देश जारी…

रायपुर। पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण (Reservation) का नया कार्यक्रम जारी हो गया है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया आज से शुरू करने के लिए कहा गया है। सभी जिलों में आज सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 30 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तिथियां जारी कर दी है। त्रिस्तरी पंचायत निर्वाचन 2024–25 के आरक्षण (Reservation) हेतु समय सारणी जारी की गई है। संशोधित समय सारणी जारी की गई है।

जारी समय सारणी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर 2024 सोमवार को होगा जो कलेक्टर द्वारा किया जाना है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 28 दिसंबर शनिवार से 29 दिसंबर 2024 रविवार तक कलेक्टर के द्वारा किया जाना है।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की जानकारी प्रेषित 29 दिसंबर रविवार को कलेक्टर द्वारा किया जाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 23 दिसंबर सोमवार को संचालक पंचायत द्वारा किया जाना है। आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी प्रेषित करना 30 दिसंबर सोमवार को संचालक पंचायत द्वारा किया जाना है।

Latest articles

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर... रायगढ़। जिले...

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का...

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव...

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर...

More like this

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर... रायगढ़। जिले...

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का...

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव...
error: Content is protected !!