मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
नारायणपुर।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सोमवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से घंटों रुक-रुक कर फायरिंग हुई,मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों ने मौके से एके-47 और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।जवानों ने भी इसका जवाब दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। मुठभेड़ में सभी पुलिस जवान सुरक्षित हैं। जवानों के लौटने के बाद ही अधिक जानकारी मिल पाएगी। 14 सितंबर को भी एक नक्सली मारा गया था इससे पहले 14 सितंबर को जवानों ने सुकमा में मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था।शव के पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की गई थी।पुलिस को सूचना मिली थी कि चिंतागुफा इलाके के तुमालपाड़ पहाड़ी पर नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्चिंग अभियान पर भेजा गया।
