छत्तीसगढ़। मानपुर और दल्लीराजहरा के बीच नवनिर्मित पुल और हाईवे पहले ही बारिश में बह चुका है। इसके चलते मानपुर मुख्यालय के खड़गांव तहसील और भर्रीटोला सेक्टर के करीब 60 से अधिक गांवों में रहने वाली 50 हजार की घनी आबादी मानपुर मुख्यालय से कटकर टापू में तब्दील हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली बारिश में ही मानपुर नेशनल हाईवे और पुल बह गया। इसके चलते करीब 70 गांव का मुख्यालय मानपुर से संपर्क टूट गया है। वहीं हैदराबाद, तेलंगाना, महाराष्ट्र से मानपुर होकर दल्लीराजहरा बालोद जिले में जाने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए हैं। यहां जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों को राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
















































