HomeCHHATTISGARHनर हाथी की मौत पर बिजली विभाग की लापरवाही,लाइनमैन के खिलाफ अपराध...

नर हाथी की मौत पर बिजली विभाग की लापरवाही,लाइनमैन के खिलाफ अपराध दर्ज

Published on

नर हाथी की मौत पर बिजली विभाग की लापरवाही, लाइनमैन के खिलाफ अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़। कोरबा जिले के कोरबा वनमंडल अंतर्गत कुदमुरा और पसरखेत रेंज की सीमा पर करंट लगने से एक नर हाथी की मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग ने प्रथम दृष्टया बिजली विभाग के लाइनमैन को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ पीओआर (एफआईआर) दर्ज कर ली है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वन क्षेत्र में ढीले कनेक्शन और करंट प्रवाहित तार के काफी नजदीक होने की सूचना बिजली विभाग को दी गई थी और इसे ठीक करने के लिए कहा गया था। क्षेत्र में पदस्थ लाइनमैन आम्टे ने आकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उसने लापरवाही बरती और तार को ठीक करने में रुचि नहीं दिखाई। बार-बार कहने के बावजूद उसने तार को ठीक नहीं किया। नतीजतन यह घटना घटी और क्षेत्र में घूम रहे एक नर हाथी की करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। इसलिए वन विभाग ने प्रारंभिक तौर पर इसके लिए लाइनमैन को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत पीओआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!