HomeBILASPURबोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए व्याख्याता निलंबित

बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए व्याख्याता निलंबित

Published on

बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए व्याख्याता निलंबित

बिलासपुर । कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उस्लापुर में पदस्थ व्याख्याता एल. बी. रंजना शर्मा को परीक्षा में नकल कराते पकड़ा गया। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए डीपीआई ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय रहेगा। 17 मार्च को विकासखंड तखतपुर स्थित परीक्षा केंद्र क्रमांक 311166 उसलापुर में कक्षा 10वीं की सामाजिक अध्ययन की परीक्षा आयोजित की गई थी। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष क्रमांक 5 में ड्यूटी पर तैनात रंजना शर्मा को छात्रों को प्रिंटेड नकल सामग्री बांटते हुए पाया गया। यह कार्य लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन माना गया है। निलंबन अवधि में उसे डीईओ कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!