KORBA : वनांचल क्षेत्र में एक ब्यापारी से तीन डकैतों ने दिनदहाड़े लूटपाट…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वनांचल क्षेत्र के अमलड़िहा गांव दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंज़ाम देने का मामला सामने आया हैं।स्थानीय पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी खोजबीन की जा रही है।हालांकि स्थानीय पुलिस से आधिकारिक जानकारी नही मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्यांग थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से तीन डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है,आज गुरुवार को अमलड़िहा में सप्ताहिक बाजार लगता है। ब्यापारी बाजार करने श्यांग से अमलड़िहा जा रहा था। उसे डकैतों ने जंगल के रास्ते से रोक लिया और कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।