HomeKORBAKORBA : 8 ग्राम पंचायत सचिवों का मई माह का वेतन रोका...

KORBA : 8 ग्राम पंचायत सचिवों का मई माह का वेतन रोका गया, ये है वजह

Published on

KORBA : 8 ग्राम पंचायत सचिवों का मई माह का वेतन रोका गया, ये है वजह

प्रधानमंत्री आवास योजना में कम प्रगति पर की गई कार्रवाई

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायत सचिवों का मई माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है।

सीईओ ने कल जनपद पंचायत करतला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ग्राम सचिवों के कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 15 प्रतिशत से कम प्रगति दर्ज करने वाले सचिवों पर नाराजगी व्यक्त की गई। सीईओ ने उप संचालक पंचायत को पत्र जारी कर संबंधित सचिवों का मई 2025 माह का वेतन आहरण रोकने तथा कार्रवाई की जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिन सचिवों के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है, उनमें पुरुषोत्तम राठिया ग्राम पंचायत पीड़िया, सिया राम यादव ग्राम पंचायत बांधापाली, कुलदीप कुमार ग्राम पंचायत खुंटाकुड़ा, मोहम्मद शरीफ ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, सिया राम यादव ग्राम पंचायत बोतली, हरिशंकर पटेल ग्राम पंचायत पठियापाली, किशोर कुमार राठिया ग्राम पंचायत करतला, रूप सिंह पटेल ग्राम पंचायत डोंगाआमा शामिल हैं। सीईओ ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना की प्रगति में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!