HomeKORBAKORBA : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद

KORBA : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद

Published on

KORBA : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद

मजबूत नागरिक से बनता है मजबूत देश:कलेक्टर अजीत वसंत

कोरबा।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूर्व सैनिक संघ द्वारा सुभाष चौक निहारिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाए गए और कारगिल के विजय यात्रा को देश के लिए गौरवशाली बताया गया।
पूर्व सैनिक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि हमारे सैनिकों ने देश के लिए अनेक युद्ध लड़ा है। कारगिल का युद्ध मुश्किल परिस्थितियों में लड़ा जाने और दुश्मनों से मुकाबला कर विजय हासिल करने वाला युद्ध है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। इस युद्ध ने देश के हर नागरिकों को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने कहा कि अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया। हमारे जवानों द्वारा सदैव देश के लिए अपने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए पराक्रम को साबित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी शान्ति चाहते हैं। शान्ति के लिए मजबूत होना भी आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी देश वहाँ के मजबूत नागरिकों से मजबूत होता है। हमारा देश किसानों, जवानों से मजबूत है। आने वाली युवा पीढ़ी और सभी नागरिक अपनी एकजुटता और मजबूती बनाएं रखे, क्योंकि मजबूत देश ही अपने देश की सुरक्षा और शांति स्थापित कर सकता है। कलेक्टर ने कारगिल के योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि हम सभी देश के उन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनकी वजह से हम सभी सुरक्षित है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भी गौरवान्वित करने वाला बताया। कलेक्टर श्री वसंत ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप जलाएं। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और गायक संदीप शर्मा सहित अन्य द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी मुकेश अदवालेखा, दीपक सिंह, एनसीसी के राजेन्द्र सिंह, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र...

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह!

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे...

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को...

छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर…

छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर... रायपुर। नौ वर्ष...

More like this

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र...

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह!

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे...

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को...
error: Content is protected !!