HomeCHHATTISGARHKORBA : भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सौम्या...

KORBA : भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सौम्या श्री बिशी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Published on

KORBA : भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सौम्या श्री बिशी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

कोरबा।कोरबा जिले के दीपका स्थित बजरंग चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सौम्या श्री बिशी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने मौन धारण कर और दीप जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध हमारी सामूहिक आवाज़ है।

आपको बता दें कि विगत 13 जुलाई को ओडिशा के बालेश्वर ज़िले में स्थित एक कॉलेज की सक्रिय छात्रा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की समर्पित कार्यकर्ता सौम्याश्री बिशी ने विभागाध्यक्ष द्वारा की गई कथित मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया।कई दिनों तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने के पश्चात्, आज सौम्याश्री ने अंतिम साँस ली। उनकी असामयिक और दुःखद विदाई ने विद्यार्थी परिषद् परिवार समेत समस्त छात्र समुदाय को गहरे शोक में डाल दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलेज विभागाध्यक्ष द्वारा की गई अमानवीय व्यवहार एवं संवेदनहीन टिप्पणियाँ इस त्रासदी का मुख्य कारण बनीं। यह घटना न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि शैक्षणिक परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर प्रश्न भी उठाती है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!