Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » KORBA
    KORBA

    KORBA : जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 बूथों में कुल 1903 महिलाएं निभाएंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 10, 2025Updated:February 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    KORBA : जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 बूथों में कुल 1903 महिलाएं निभाएंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी

    कोरबा नगर निगम के 297 मतदान केंद्रों में कुल 1285 महिलाओं की लगाई गई है ड्यूटी

    सभी महिला मतदान दल चेहरे में प्रसन्नता एवं उत्साह से मतदान कराने हुई रवाना

    कोरबा।  जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिले के सभी नगरीय निकायों अंतर्गत कुल 425 मतदान केंद्रों में चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी महिला मतदान दलों को सौंपी गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल क्रमांक 01, 02 एवं 03 शामिल है। लोकतंत्र की इस महापर्व की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन के लिए महिला मतदान दलों में उत्साह और प्रसन्नता व्याप्त है। आज सुबह से ही महिला मतदान दल उमंग से अपने-अपने मतदान केद्रों की ओर बसों से रवाना हुई। कोरबा जिले के 06 नगरीय निकाय अंतर्गत 02 नगरीय क्षेत्र नगर निगम कोरबा व नगरपालिका बांकीमोंगरा के लिए मतदान दल झगरहा के आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन लेकर रवाना हुई। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र कटघोरा, दीपका छुरीकला हेतु कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक एवं पाली नगरीय क्षेत्र के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली से ईवीएम लेकर मतदान दल रवाना हुए है।

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आईटी कॉलेज कोरबा से नगर निगम कोरबा व बांकीमोंगरा के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही महिला मतदान दल के बसों को सेक्टर ऑफिसर्स द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभी ने महिला मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। आईटी कॉलेज से अपने दल में ईवीएम के साथ बसों में रवाना होती महिलाओं में मतदान कराने का न सिर्फ उत्साह था अपितु चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने और भागीदार बनने की खुशी भी थी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के नेतृत्व में महिलाओं को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में सम्पूर्ण मतदान केंद्र के लिए जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
    ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होती पीठासीन अधिकारी श्रीमती किरण यादव ने कहा की जिला प्रशासन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे हम निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मतदान कराने की मौका मिलने से हम गौरवान्वित महसूस कर रही है। पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केंद्र के लिए जाने वाली सरोज केसरी भगत ने बताया कि इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं है। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाली श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। हम सभी इसे कुशलतापूर्वक संपादित करेंगे।

    मतदान अधिकारी के रूप में मतदान दल क्रमांक 01 की जिम्मेदारी निभाने वाली व्ही सुजाता अहमद, गंगोत्री राज, दुर्गेश्वरी कुर्रे सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिला टीम चुनाव की जिम्मेदारी का काम करने जा रहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। सभी महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में खुद की भागीदारी पर खुशी जताई है।

    कोरबा जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 पोलिंग बूथों पर लगभग 1903 महिला मतदान अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। कोरबा नगर निगम अंतर्गत कुल 297 पोलिंग बूथ हेतु कुल 1188 महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है साथ ही 97 महिला कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के 47 मतदान केंद्रों हेतु कुल 205 कर्मचारियों की ड्यूटी, दीपका नगरीय क्षेत्र के 30 पोलिंग बूथ हेतु 139 कर्मचारी, कटघोरा के 21 पोलिंग बूथ हेतु 117 कर्मचारी, छुरीकला के 15 मतदान केंद्र हेतु 85 कर्मचारी एवं पाली नगर पंचायत के 15 पोलिंग बूथ हेतु 72 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। सभी महिला मतदान कर्मचारियों को आज मतदान कार्य पूर्ण कराने हेतु रवाना किया गया। सभी महिलाएं प्रसन्नतापूर्वक निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाने के लिए रवाना हुई। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में मतदान 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026

    कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

    August 12, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

    July 23, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.