HomeCrime newsहाईवे पर बारातियों से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर बारातियों से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Published on

हाईवे पर बारातियों से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 

आर्म्स एक्ट व गैर जमानती धाराओं में की गई कार्रवाई

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली तिराहा में 20 अप्रैल की रात उस समय सनसनी फैल गई जब बरगढ़ से लौट रही एक बारात बस को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर रोककर बस सवार युवकों से मारपीट की। मामले में जूटमिल थाना में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू, तलवारनुमा कत्ता और डंडा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धांगरडीपा निवासी साहिल यादव (19 साल) ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल की सुबह वह अपने मोहल्ले के रविंद्र यादव की बारात के साथ बस क्रमांक CG 13 AK 7466 से रायगढ़ से बरगढ़, उड़ीसा गया था। बरात में बावलीकुंआ रायगढ़ निवासी दुर्गेश महंत, हरीश यादव और आशीष निषाद भी शामिल थे। बारात के दौरान बरगढ़ में साहिल यादव और उक्त युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जो वहीं आपसी समझौते से सुलझा दी गई थी। मगर इसी विवाद को लेकर जब बारात रायगढ़ लौट रही थी, तो रात करीब 8 बजे पटेलपाली तिराहा में दुर्गेश महंत, हरीश यादव, आशीष निषाद और सुयश पांडेय ने हाईवे पर बस को रोक लिया।
चारों आरोपियों ने चाकू और तलवार जैसे हथियार दिखाकर साहिल यादव को गालियां दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने लाठी-डंडों से साहिल के साथ-साथ बस में सवार प्रकाश बरेठ, प्रभात यादव और राधेमोहन यादव से भी मारपीट की । पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अपराध क्रमांक 137/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 126(2), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव व उनकी टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने अपराध को स्वीकारते हुए हथियार छुपाए स्थान की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर एक धारदार चाकूनुमा कत्ता, एक पुराना लोहे का हथियार और डंडा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी एवं टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!