HomeCHHATTISGARHISRO के वैज्ञानिक आएंगे छत्तीसगढ़,विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा

ISRO के वैज्ञानिक आएंगे छत्तीसगढ़,विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा

Published on

ISRO के वैज्ञानिक आएंगे छत्तीसगढ़,विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कलनई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन वी.नारायणन ने भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचारों का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसरो के सहयोग से हम इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, जिससे किसानों को अधिक सटीक जानकारी मिले और राज्य के विकास को गति मिले। बैठक में बताया गया कि इसरो का एक विशेषज्ञ दल जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा और राज्य में सैटेलाइट इमेजरी, जीआईएस तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करेगा। इसके तहत राज्य में मृदा स्वास्थ्य विश्लेषण, जल स्रोतों का सटीक आकलन, बाढ़ और सूखे की भविष्यवाणी, और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए डेटा संचालित निर्णय लेने की प्रणाली विकसित की जाएगी।

Latest articles

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र...

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह!

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे...

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को...

छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर…

छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर... रायपुर। नौ वर्ष...

More like this

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र...

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह!

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे...

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को...
error: Content is protected !!