HomeKORBAउद्योगपति गौतम अडानी 12 को कोरबा में रहेंगे, लैंको पावर प्लांट का...

उद्योगपति गौतम अडानी 12 को कोरबा में रहेंगे, लैंको पावर प्लांट का करेंगे निरीक्षण

Published on

उद्योगपति गौतम अडानी 12 को कोरबा में रहेंगे, लैंको पावर प्लांट का करेंगे निरीक्षण

कोरबा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी 12 जनवरी को पहली बार कोरबा पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे लैंको अडानी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे। प्लांट खरीदने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा, जिसमें विकास और विस्तार योजनाओं पर फोकस रहेगा। लैंको पावर प्लांट को अडानी समूह द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद गौतम अडानी का कोरबा में यह पहला दौरा है। सूत्रों के मुताबिक उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12 बजे लैंको प्लांट परिसर में उतरेगा। अडानी समूह ने कोरबा में संचालित लैंको पावर प्लांट को नए मुकाम पर पहुंचाने की योजना बनाई है।

दौरे के दौरान गौतम अडानी पताढ़ी स्थित अडानी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य प्लांट का विस्तार करना और इसमें नवाचार को बढ़ावा देना बताया जा रहा है। अडानी इस दौरे के दौरान प्लांट के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। पिछले साल अगस्त 2024 में अडानी समूह को लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) हैदराबाद बेंच से मंजूरी मिली थी। यह सौदा 4101 करोड़ रुपये में हुआ था। इसके बाद अडानी पावर ने लैंको पावर प्लांट का संचालन अपने हाथ में ले लिया। यह फैसला अडानी समूह के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम था।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!