छत्तीसगढ़ वापस लौटे IAS अमित कटारिया,मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में IAS अमित कटारिया की वापसी हुई है।उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वर्ष2017 से वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अब 7 सालों के बाद आईएएस अमित कटारिया सेंट्रल डेप्यूटेशन से छत्तीसगढ़ वापस लौट गए हैं।
आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं 2005 बैच के आईएएस मुकेश बंसल को सीएम सचिवालय में सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

















































