HomeCHHATTISGARH29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published on

रायपुर ।लोगों को शेयर में निवेश करने और दोगुना मुनाफा वाली कंपनी में पार्टनर बनाने का लालच देकर 29 करोड़ की ठगी कर ली गई। नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। तीन साल पहले हुई इस ठगी का मामला कल दर्ज किया गया।

नेवरा पुलिस के मुताबिक सुपेला नेहरू नगर निवासी संदीप कुमार अग्रवाल (45) के साथ ठगी हुई है। विकास मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड बरतोरी के डायरेक्टर उमेश शर्मा, मनोज शर्मा और श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने 22 जून को संदीप को अपनी कंपनी में निवेश करने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी के शेयर में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा होगा। और उन्होंने उसे कंपनी में पार्टनर बनाने की भी बात कही। इस पर भरोसा करके संदीप ने 29 करोड़ का निवेश कर दिया। पैसे लेने के बाद तीनों ने शेयर नहीं दिए। और मुनाफा देने की जगह संदीप के फर्जी हस्ताक्षर कर मुनाफे को अनसिक्योर्ड लोन के रूप में दिखाते रहे। इस दौरान संदीप हर महीने और साल में मुनाफा मांगता रहा। तीन साल बाद भी लाभ, मूलधन और साझेदारी की रकम नहीं मिलने पर संदीप ने कल रात नेवरा थाने में तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 316-5, 318-4, 3-5 के तहत शिकायत दर्ज कराई।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!