HomeKORBAसहकारी समिति बरपाली में कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ,किसानों को योजनाओं...

सहकारी समिति बरपाली में कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ,किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

Published on

सहकारी समिति बरपाली में कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कोरबा। विकास खण्ड कोरबा के सहकारी समिति बरपाली में राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिसमें धान में लगने वाले कीट व्याधि के नियंत्रण के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी देते हुए किसानों का ई-केवाईसी लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग का कार्य किया गया व सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया।

किसानों को प्रशिक्षण उपरांत फील्ड विजिट कराकर धान फसल से संबंधित कीट व्याधि की पहचान कराई गई एवं नियंत्रण हेतु विभिन्न प्रकार के कीटनाशक एवं रोग नाशक दावाओं का प्रयोग विधि छिड़काव करके बताया गया। प्रषिक्षण में जनपद सदस्य रवि शंकर राठिया, बरपाली के सरपंच समे लाल कंवर, ग्राम जिल्गा के सरपंच महाप्रसाद एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोरबा जे एस मरकाम सहित अन्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!