HomePoliticsExit poll: 9 निगमों  में भाजपा की जीत का अनुमान,बिलासपुर में कांटे...

Exit poll: 9 निगमों  में भाजपा की जीत का अनुमान,बिलासपुर में कांटे की टक्कर

Published on

रायपुर। प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त हो गया। चुनाव के बाद 10 निगमों में महापौर के लिए आए एग्जिट पोल में 9 में भाजपा को जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं एक चिरमिरी निगम में कांग्रेस को जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। शाम 5 बजे मतदान पूरा होने के बाद 10 निगमों में कौन कहां जीतेगा, इसको लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के एक न्यूज चैनल की ओर से कराए गए एग्जिट पोल में 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा को महापौर मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं एक निगम में कांग्रेस के महापौर बनते दिख रहा है । बिलासपुर में।हालांकि भाजपा को जीत मिलने का अनुमान है, लेकिन यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होते दिख रहा है। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को 48.6% वोट मिलते दिख रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 47.1% वोट मिलने का अनुमान है। इसी तरह जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय को 68.4% तो कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैंदू को 31.6% मत मिल रहा है। कोरबा में भाजपा की संजू राजपूत को 73.2% तो कांग्रेस की 17.1% वोट
मिलने का अनुमान है। रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान को 63.8% तो कांग्रेस की जानकी काटजू को 30.5% वोट मिल रहा है। चिरमिरी में भाजपा के रामनरेश राय को 44.2% तो कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल को 51.9% वोट मिलने का अनुमान जताया है। इसी तरह अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत को 54 % तो कांग्रेस के अजय तिर्की को 46% वोट मिलने का अनुमान है।

रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे को 59.4% तो कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 37.4% वोट मिल रहा है। दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार को 52% तोब कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 48% वोट मिलने का अनुमान है। इसी तरह राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव को एकतरफा 70.6% वोट तो कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 29.4% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा को एकतरफा जीत मिलने का अनुमान है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!