छत्तीसगढ़: 300 स्कूलों में शिक्षक नहीं, क्या यहां के बच्चे 5वीं-8वीं में फेल हो जाएंगे?
छत्तीसगढ़ में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की हालत बेहद खराब है. राज्य में 300 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं है. केंद्र सरकार ने इस साल 5वीं और 8वीं में छात्रों को जनरल प्रमोशन देने पर रोक लगा दी है।ऐसे में छत्तीसगढ़ के छात्रों की चिंता बढ़ गई है।क्योंकि छत्तीसगढ़ में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की हालत बेहद खराब है।राज्य में 300 से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं है। ऐसे में यहां के बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे है।
राज्य के स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में जनरल प्रमोशन (नो डिटेंशन पॉलिसी अपडेट) रोकने का आदेश शिक्षा विभाग में भी खतरे की घंटी बजाता नजर आ रहा है, क्योंकि शिक्षक विहीन स्कूलों के छात्र फेल हो सकते हैं। शिक्षक विहीन स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई फिलहाल भगवान भरोसे चल रही है।
छत्तीसगढ़ में स्कूलों की हालत ऐसी है कि 5500 से ज़्यादा स्कूलों में सिर्फ़ एक शिक्षक है।इन स्कूलों में जब कोई शिक्षक छुट्टी पर होता है तो स्कूल छात्रों के भरोसे रहता है और कई स्कूलों में तो उस दिन ताला भी नहीं खुलता। ऐसे में पांचवीं और आठवीं में पढ़ने वाले छात्रों की चिंता बढ़ गई है और वार्षिक परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है।
















































