HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़: बारूद फैक्टरी में जोरदार धमाका,कई लोगों की मौत की आशंका

छत्तीसगढ़: बारूद फैक्टरी में जोरदार धमाका,कई लोगों की मौत की आशंका

Published on

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बेरला ब्लॉक के गांव बोरसी की बारूद फैक्टरी में आज सुबह हुए विस्फोट में कई लोगों की मरने औ घायल होने की सूचना है। मलबे में भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर एम्स और मेकाहारा भेजा गया है। इस विस्फोट के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त जा रही है। फ़िलहाल विस्फोट का कारण अज्ञात है।हांलाकि प्रशासन राहत कार्य मे जुटी हुई है  कितने लोगों की इस धमाके में मौत हुई है इसकी पुष्टि प्रशासन ने अब तक नही की है।

घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। फैक्ट्री का पूरा कैंपस करीब 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें करीब 50-50 हजार स्क्वेयर फीट में 3 सेटअप लगे थे। इसमें से एक सेटअप में ब्लास्ट हुआ है। वहीं सेटअप के आसपास 4 टंकियों में एक्सप्लोसिव लिक्विड भरा हुआ था। इसमें से एक टंकी ब्लास्ट में जमींदोज हो गई है।बारूद फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 से 6 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। ब्लास्ट के कारण फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

बता दें कि, बोरसी के इस बारूद फैक्ट्री को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री मानी जाती है। बहुत ही लंबे समय से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है। यह प्लॉट काफी लंबा है, लगभग 300-400 एकड़ में फैला है। इतने बड़े फैक्ट्री में ब्लास्ट से लोग दहशत में हैं।

मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर जताया दुख

घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने जारी किया बयान

बेमेतरा की बारूद फैक्ट्री में हुए धमाके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बोरसी में अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई।मैं प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं।एसपी से भी बात हुई हैं। राहत और बचाव का कार्य शुरू किया जा चुका है।आसपास के जिलों से दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गई हैं। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।बाकी स्थिति बचाव कार्य के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!