HomeCHHATTISGARHजीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में छत्तीसगढ़...

जीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल

Published on

जीएसटी कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गठित मंत्रियों के समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल

रायपुर। जीएसटी के तहत कंपनसेशन सेस के पुनर्गठन के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री  पंकज चौधरी की अध्यक्षता में गठित इस समूह में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य नामित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जीएसटी काउंसिल की 54 वीं बैठक में कंपनसेशन सेस को समाप्त कर एक नया कर ढांचा तैयार करने पर जोर दिया गया था। इसी तारतम्य में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अगुवाई में गठित इस कमेटी में ओपी चौधरी के अलावा असम की वित्त मंत्री स्मिता नेग, गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और तमिलनाडु के वित्त मंत्री थांगम थिन्नारसु सदस्य बनाए गए हैं।

यह समूह कंपनसेशन सेस को समाप्त करने के बाद प्रभावी और समग्र कर प्रणाली विकसित करने के लिए विभिन्न कर प्रस्तावों पर विचार करेगा। परिषद ने इस बात पर जोर दिया था कि नया कर ढांचा न केवल राज्यों की वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करेगा, बल्कि आर्थिक वृद्धि को भी बढ़ावा देगा। कंपनसेशन सेस के माध्यम से राज्यों को मिलने वाले वित्तीय संसाधनों का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इससे कई विकास परियोजनाओं को मदद मिलती है।

Latest articles

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ...

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन...

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर... रायगढ़। जिले...

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का...

More like this

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ...

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन...

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर…

कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर... रायगढ़। जिले...
error: Content is protected !!