छत्तीसगढ़ सरकार ने भीम सिंह कंवर को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड यानी सीएसपीडीसीएल का एमडी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक साल के लिए की गई है। ऊर्जा विभाग ने प्रबंध निदेशक के पद पर उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भीम सिंह कंवर को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) का निदेशक एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
















































