HomeCHHATTISGARHआज से शुरू होगा छत्तीसगढ़  विधानसभा सत्र, 3 मार्च को बजट

आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़  विधानसभा सत्र, 3 मार्च को बजट

Published on


HIGHLIGHTS

  • विधानसभा में बजट सत्र के दौरान होंगी 17 बैठकें
  • डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा का होगा बजट वित्तमंत्री ओपी चौधरी
  • 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा
  • बजट सत्र में 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल
  • बजट पेश करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी

रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र के दौरान इस बार कुल 17 बैठकें होंगी। वहीं आगामी 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश का बजट डेढ लाख करोड़ से ज्यादा का होगा।
आज सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन सोमवार 24 फरवरी  को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी ।26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार- रविवार को छुट्टी होगी । बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्रवाई नहीं होगी। 17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी। बजट सत्र के लिए अब तक सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने
1,862 सवाल लगाए हैं। जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं। ज्यादातर सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए गए हैं। सत्र के दौरान भी सवाल दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह भी बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र के दौरान मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देने के लिए विधायक और मंत्रियों को रायपुर के आईआईएम के अलावा लंदन और सिंगापुर के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशन में ट्रेनिंग के लिए भी भेजा जाएगा।

दूसरा बजट पेश करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
साथ सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है। इससे पहले, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने 9 फरवरी 2025 को अपना पहला बजट पेश किया था। यह बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का था, जो पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की तुलना में 22 फीसदी अधिक था। वित्तमंत्री ओपी चौधरी अब दूसरा बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस बार का बजट डेढ लाख करोड़ से भी ज्यादा का होगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र...

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह!

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे...

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को...

छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर…

छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर... रायपुर। नौ वर्ष...

More like this

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल

छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र...

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह!

नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे...

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर..

NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को...
error: Content is protected !!