HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़:  मॉब लिंचिंग मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, बजरंग दल के...

छत्तीसगढ़:  मॉब लिंचिंग मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता राजधानी के कोतवाली थाना का किया घेराव

Published on

छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने भाजयुमो नेता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद बजरंग दल भड़क गया है। बुधवार को जेल भरो आंदोलन के लिए साधु-संतों के साथ बजरंगियों ने रायपुर में सिटी कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ता थाने के बाहर प्रदर्शन करने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। राजीव लोचन महाराज, सर्वेश्वर दास महाराज और आचार्य वेद प्रकाश समेत करीब 5 हजार बजरंग दल कार्यकर्ता चित्रकूट से सरेंडर करने पहुंचे हैं। आंदोलन के दौरान बड़ा बवाल न हो इसके लिए पुलिस भी एहतियात बरत रही है। रायपुर शहर के 4 एएसपी, 10 सीएसपी, डीएसपी और 15 से 20 थाना प्रभारी मौके मोर्चा सम्हालने मौजूद हैं।

प्रदर्शन के दौरान संतों ने कहा कि अभी एक हजार आए हैं और 10 हजार पीछे खड़े हैं। अगर पुलिस ने चारों गौरक्षकों को नहीं छोड़ा तो 10 लाख हिंदू यहां आएंगे। इसके बाद 10 करोड़, फिर 100 करोड़ लोग आएंगे। जिन गौरक्षकों ने गायों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, उन्हें गलत धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें ऐसे गिरफ्तार किया गया जैसे आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जाता है। सहारनपुर से आए तस्कर डायल 112 के सामने नदी में कूद गए। उन्हें नहीं पता था कि पुल पर पानी है या नहीं। राम, सनातन और गाय का विरोध करने वालों के लिए समुद्र सूख गया है। उनके लिए महानदी सूख गई है, हम क्या करें?

दरअसल, पुलिस ने मंगलवार रात मॉब लिंचिंग मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी महासमुंद निवासी नवीन सिंह ठाकुर और मयंक शर्मा हैं। नवीन ड्राइवर है और मयंक ट्रांसपोर्टर है। आरोपी राजा अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता है। आरोपी राजा महासमुंद के भाजयुमो का प्रचार प्रमुख है। उसने अपने सोशल मीडिया पर महासमुंद से भाजपा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ एक फोटो भी शेयर की है।

बजरंग दल ने कहा- तस्कर खुद ही डरकर नीचे कूदे

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने कहा कि, आरंग में गौ-तस्करों की गाड़ी को गौ-रक्षकों ने पीछा कर पकड़वाने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक में सवार तस्कर नशे की हालत में थे। पकड़े जाने के डर से वो खुद ही महानदी ब्रिज से नीचे कूद गए। उनमें से दो लोगों की मौत पुलिस के आने के बाद हुई है। वहीं, घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाने में गौ-रक्षकों ने ही मदद भी की है।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!