HomeBlogपँचायत चुनाव से पहले बड़ा एक्शन ,चार पंचायत सचिवों की सेवा समाप्त,...

पँचायत चुनाव से पहले बड़ा एक्शन ,चार पंचायत सचिवों की सेवा समाप्त, दो सेवानिवृत्त

Published on

7 सचिवों से 56 लाख 99 हजार 596 रुपए की वसूली होगी

कोरबा। पँचायत चुनाव से तीन महीने पहले जिला प्रशासन ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर चार पंचायत सचिवों को पद से बर्खास्त कर दिया है। दो सचिवों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है, जबकि एक सचिव ने इस्तीफा दे दिया है. जिला प्रशासन ने बताया है कि जिले में कार्यरत कई सचिवों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी। 52 मामलों की जांच की गई। कई मामलों में गंभीर लापरवाही के मामले सामने आए इसे ध्यान में रखते हुए कोरबा जिला पंचायत सीईओ संवित मिश्रा ने चार पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें सचिव प्रवीण कुमार यादव, कृपाल सिंह, ईश्वर धीरहे और भागवत सिंह शामिल हैं, उदय सिंह आयाम और जान सिंह राज को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है। जबकि सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

बताया गया है कि जिला खनिज न्यास, सीसी रोड निर्माण और 14वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के मामले जांच में सत्य पाए गए हैं, इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने कर्रा नवापारा, छुरीखुर्द, बरपाली, अजगरबहार, बेला और अरसेना के सचिवों से 56 लाख 99 हजार 596 रुपए की वसूली का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई से भ्रष्ट सचिवों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Latest articles

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत…

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत.. कोरबा।जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र...

More like this

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...
error: Content is protected !!