Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
सौम्या की संपत्ति 17 सालों में 19 गुना बढ़ी, सारे रिकॉर्ड तोड़े… रायपुर।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया ने 2019 से 2022 के बीच लगभग ₹50 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की। इस प्रकार, उन्होंने अपनी 17 साल की सरकारी सेवा की तुलना में 1872.86 प्रतिशत अधिक अवैध आय अर्जित की है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के इतिहास में आय से अधिक संपत्ति का यह सबसे बड़ा मामला है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक बयान जारी कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव और राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया…
33 लाख राशन कार्ड धारकों को 25 अक्टूबर तक e-KYC पूरी करानी होगी… रायपुर। प्रदेश के 33,16,778 राशनकार्ड सदस्यों का अबतक ई-केवाईसी नहीं हुआ है। इसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय की ओर 25 अक्टूबर 2025 तक ई-केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले भी 30 सितंबर तक केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन लाखों कार्डधारियों ने नहीं कराया, जिसके कारण विभाग ने सस्पेक्टेड की लिस्ट में इन्हें शामिल कर घर-घर जाकर जांच की गई। इसमें 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिए गए हैं। भौतिक…
डीएसपी ट्रैफिक ने स्कूल वैन और ऑटो चालकों के साथ बैठक की, यातायात नियमों का पालन करने को कहा रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह द्वारा विशेष पहल करते हुए शहर के विभिन्न स्कूलों में संचालित स्कूल वेन और निजी ऑटो चालकों की बैठक थाना यातायात में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डीएसपी ट्रैफिक ने सभी चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने…
धर्मांतरण और चंगाई सभाओं के खिलाफ जल्द ही सख्त कानून लाया जाएगा: विजय शर्मा रायपुर। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभाओं पर चर्चा हुई, जिस पर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ जल्द ही देश का सबसे सख्त कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंगाई सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सुधार का आखिरी मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अगर प्रदर्शन खराब रहा तो फैसला लिया जाएगा। बिहार चुनाव में भाजपा नेताओं की भागीदारी को लेकर कांग्रेस…
बिलासपुर मंडल ने 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लदान का रिकॉर्ड तोड़ा! बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने खुद को भारतीय रेलवे की रीढ़ साबित किया है। मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लदान का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल (डीएचएन मंडल) के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बिलासपुर मंडल का अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले वित्तीय वर्ष में 203 दिनों में 100 मिलियन टन माल लदान का था।…
मुख्य सचिव विकासशील ने उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय सचिवों से विभागीय काम-काज की ली जानकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में सचिवों को दिए निर्देश रायपुर।मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों से उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री गति शक्ति में शामिल विभागों के एक्शन प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने राज्य के हित में विभिन्न विभागों की योजनाओं में और तीव्र प्रगति के लिए विभागीय कार्ययोजना बनाकर शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने…
फरार गांजा तस्कर को जोबी पुलिस ने जशपुर में दबोचा— तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी जब्त रायगढ़। जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जोबी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपी सोनू लाल सोनार को गिरफ्तार कर लिया है।रविवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी के गांव आमटोली, थाना बागबहार (जशपुर) में दबिश दी, जहां से सोनू लाल को पकड़कर रायगढ़ लाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तस्करी…
उच्च न्यायालय ने पामगढ़ शराब भट्टी मामले में सभी 14 आरोपियों को बरी कर दिया बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पामगढ़ शराब भट्ठी कांड के सभी 14 आरोपियों को बरी कर दिया है। यह वही मामला है जिसमें 2004 में भीड़ ने शराब भट्ठी पर हमला करमैनेजर भोला गुप्ता की हत्या कर दी थी। में उम्रकैद की सजा सुनाई थी । अब हाईकोर्ट ने इस सजा को साक्ष्यों की कमी के कारण निरस्त कर दिया। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपियों की उपस्थिति और पहचान 2004…
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय का स्पष्ट निर्देश:धान खरीदी में अनियमितताओं के लिए कलेक्टर होंगे जिम्मेदार पीएम सूर्य घर योजना के तहत कोरबा कलेक्टर की प्रशंसा रायपुर। नया रायपुर में रविवार को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। सबसे पहले धान खरीदी व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।मुख्य सचिव समेत सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं, शुरुआत में खाद्य विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। आगामी धान…
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शासन ने नियुक्त किए नोडल तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला रायपुर।राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए, सरकार ने उच्चस्तरीय समन्वय और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 18 सितंबर, 2025 को आयोजित बैठक में जारी निर्देशों के अनुसार, विभिन्न कार्यक्रमों के लिए विभागवार जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गृह एवं जेल विभाग के अपर…