Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
ध्वज व अक्षत भेंट कर दिया जा रहा निमंत्रण Bharat yadav…. कोरबा/ छत्तीसगढ़: अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता विकास महतो के साथ कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर निमंत्रण दे रहे हैं। खास बात यह कि निमंत्रण भ्रमण के दौरान भजन कीर्तन करती हुई टोली के साथ हनुमान रूप धरे भी कार्यकर्ता साथ रहते हैं। घर पर लगाने के लिए ध्वजा का भी वितरण किया जा रहा है। बुधवार की शाम निहारिका स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर समिति के वरिष्टगणों, पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों के…
भारती श्रमजीवी श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन Bharat yadav…. रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई। उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों…
परिषद् के लिए भवन निर्माण की मंत्री ने की घोषणा Bharat yadav…. कोरबा/ छत्तीसगढ़: भारत विकास परिषद् द्वारा हरिमंगलम में आयोजित बैठक और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ।भारत विकास परिषद् संस्कार, सेवा, संपर्क, परियोजना के द्वारा समाज की सेवा…
आयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित Bharat yadav….. कोरबा 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आगामी अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने जा रहे कार्यक्रम हेतु 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की मदिरा दुकानें आदि बंद रखने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर श्री वसंत ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 22 जनवरी 2024 को होने वाले अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर…
शराबी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को किया गुमराहपुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता Bharat yadav…. कोरबा /छत्तीसगढ़ : राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को घर पहुंच पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 पुलिस सेवा का गठन किया गया है, जिससे राज्य के लाखों लोगों को डायल 112 पुलिस सेवा द्वारा समय पर तत्काल जरूरी सेवाएं प्रदाय की जा रही है। घटना दिनांक 10 जनवरी 2024 को पुलिस थाना पसान क्षेत्र में डायल 112 टीम को जरूरी सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर कार्यवाही हेतु डायल 112 टीम के ग्राम लैँगा पहुंचने पर लैंगा निवासी…
पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत प्रथम चरण के सत्यापन हेतु शिविर का किया जा रहा आयोजन Bharat yadav….. कोरबा 12 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत पारंपरिक शिल्पकारों/कारीगरों का पंजीयन सी.एस.सी. के माध्यम से किया जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन पत्रों का प्रथम चरण का सत्यापन ग्राम पंचायतों के द्वारा किया जाना है। प्रथम चरण के सत्यापन प्रक्रिया के संबंध में सीएससी द्वारा आवश्यक जानकारी देने हेतु कार्यालय जनपद पंचायतों में 15 एवं 16 जनवरी को शिविर आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत 15 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत कोरबा में एवं दोपहर 02 बजे करतला जनपद…
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम जागरूकता रथ को किया रवाना Bharat yadav….. कोरबा 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ईव्हीएम प्रदर्शन व मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्रों में रथ के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन का प्रशिक्षण देने एवं ईव्हीएम मशीन के द्वारा मतदान करने की सत्यता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र व वंचित लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, काटने…
बलगी में आयोजित रावत नाच महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन Bharat yadav…. कोरबा। बलगी में आयोजित रावत नाच महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की किसी भी समाज के उन्नति के लिए शिक्षा और संस्कृति का संरक्षण बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा और संस्कृति से परिवार और समाज दोनों को मजबूती मिलती है और फिर हमारा चहुंमुखी विकास होता है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की रावत नाच…
कलेक्टर के निर्देश पर नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन पर की जा रही कार्यवाही 34 वाहनों पर कार्यवाही कर 41 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया Bharat yadav….. कोरबा 11 जनवरी 2024/ राखड़ परिवहन के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा नियमानुसार कार्यवाही के कड़े निर्देश के पश्चात जिले में जाँच और कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा द्वारा पर्यावरण को ताक पर रख कर राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की आज सघन जांच की गई। बिना तिरपाल, बिना रिफलेक्टर, अवैध डंपिंग,बिना फिटनेस के संचालित राखड़ लोड…
फुलसरी पंचायत में खाद्यान्न वितरण में हुई अनियमितता के संबंध में की जा रही कार्यवाही Bharat yadav….. कोरबा 11 जनवरी 2024/ जिला खाद्य अधिकारी ने फुलसरी पंचायत में राशन वितरण में हुई अनियमितता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फुलसरी के उचित मूल्य राशन दुकान संचालक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए 10 व 11 जनवरी 2024 को उक्त ग्राम में जाकर मामले की पूर्ण जांच की गई है। ग्रामवासियों ने प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की सभी राशनकार्डधारियों को नियमित…