Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
चिरायु योजना से संवर रही है जिंदगी,6 वर्षीय श्रेया अब सुन पाएगी आवाज By@Aditya narayan gopal बलौदाबाजार,12 फरवरी 2024: कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (चिरायु) की बलौदा बाज़ार टीम द्वारा दो बच्चों में क्रमशः स्तन में गांठ और जन्मजात श्रवण बधिता की पहचान कर उसका उपचार कराया है। बलौदाबाजार के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत बनर्जी के अनुसार उक्त दोनों ही बच्चों की पहचान बलौदाबाजार की चिरायु टीम द्वारा की गई है। ग्राम अर्जुनी की 6 वर्षीय बच्ची श्रेया ध्रुव के पिता कृषक…
भारतीय सेना में भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी से 22 मार्च तक कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन By@Aditya narayan gopal मनेंद्रगढ़/12 फरवरी 2024: जिला रोजगार अधिकारी के जानकारी अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भरतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन 8 वीं एवं 10 वीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च…
जिले के 12 खिलाड़ियों का ’नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट 2024’ में हुआ चयन By@Aditya narayan gopql सूरजपुर /12 फरवरी 2024: जिले के 12 खिलाड़ी ’’नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट 2024’’ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। 24 दिसंबर 2023 को स्तरीय नेशनल जूनियर एथलेटिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2024 में हुआ है। जिसका आयोजन 16 से 18 फरवरी 2024 तक गुजरात के अहमदाबाद शहर में होना है। इसके लिए खिलाड़ियों का…
पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण प्रमोद कृष्णम छह साल के लिए कांग्रेस से बाहर By@Bharat yadav… नई दिल्ली / एजेंसी: कांग्रेस से बाहर करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी से अब तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई । जबकि पीएम मोदी उनसे सहजता से मिले हैं। शायद राहुल गांधी को लगता है कि मिलना समय की बर्बादी है। वह कम मिलते हैं और उनका स्वभाव भी मिलने का नहीं है। वह यात्रा करते रहते हैं और व्यस्त रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने में मुझे एक सप्ताह से भी -…
40 गांव में जनसेवा के साथ साथ संस्कृति को सहेजने में गौमुखी सेवा धाम सेवा का अमूल्य योगदान: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सुदूर अंचल देवपहरी और साखो के दौरे पर रहे वादिजी, उद्योग और श्रम मंत्री By @Bharat yadav….. रायपुर, 11 फरवरी 2024/ वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा की सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आज गौमुखी सेवा धाम सेवा का पर्याय बन गया है, 300 से ज्यादा आदिवासी समाज के बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, अस्पताल में लोगों को इलाज किया जा रहा है, कैंप लगाकर लोगों की सेवा की जा रही…
पत्रकारवार्ता : प्रधानमंत्री महिलाओं से करेंगे चर्चा By@Bharat yadav….. कोरबा/छत्तीसगढ़ :मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने विस्तार से जानकारी…
जिले के 4 लाख 95 हजार 028 बच्चो को दी जाएगी एलबेंडाजोल की खुराक सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों को दवाई का कराया जाएगा सेवन By@Bharat yadav…. कोरबा 10 फरवरी 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोहड़िया वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश,…
पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सम्मान हो, पुलिस अपराधियों के लिए कठोर और आमजनों के लिए नम्र हो.. सीएम By@Bharat yadav…… रायपुर, 10 फरवरी 2024 :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो सबंधित जिले के पुलिस कप्तान पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आज आयोजित पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को लेकर…
हौसले इतने बुलंद रखो कि असफलता भी आपके सामने घुटने टेक दे– डॉ. संजय गुप्ता By@Bharat yadav…. कोरबा/ छत्तीसगढ़ : हमारी जिंदगी में परीक्षा (Exam) का अवसर एक ना एक बार अवश्य आता है जिसमें हमारी काबिलियत का पता चलता है। स्कूल पढ़ने वाला विद्यार्थी विज्ञान जॉब की तलाश में कोई युवक सबको परीक्षा से गुजारना पड़ता है। परीक्षा पढ़ाई का दूसरा चरण होता है जिसे उत्तीर्ण करने के बाद ऊंची कक्षा में प्रवेश किया जा सकता है। नौकरी भी परीक्षा पास करने पर मिलती है। परीक्षा से घबराना नहीं चाहिए ये एक टेस्ट है जो बताता है की…
07759-468931 पर योजना से संबंधित जानकारी व समस्याओं के समाधान हेतु किया जा सकता है सम्पर्क By@Bharat yadav….. कोरबा 09 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं सुदृढ़ करने हेतु महतारी वंदन योजना 2024 की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसका क्रियान्वयन जिले में किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर ड्यूटी निर्धारित किया गया है। कंट्रोल…