HomeKORBAमछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों...

मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

Published on

मछुआरा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा की अध्यक्षता में मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक आयोजित

कोरबा। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड  भरत मटियारा की अध्यक्षता में आज कोरबा जिले के मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कोरबा जिले के समितियों एवं समूहों के 200 से अधिक सदस्य उपस्थित हुए।
अध्यक्ष मटियारा द्वारा उपस्थित मछुआरों से मछली पालन से मछुआरों की आय में वृद्धि के लिए उनसे सुझाव एवं होने वाली कठिनाई के संबंध में सीधी चर्चा की गई। उन्होंने मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों को मछुआरों के कल्याण के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा ताकि आय में वृद्धि एवं जीवन स्तर में सुधार आये। मटियारा ने बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा की गई मांग एवं सुझाव के संबंध में शासन स्तर से आवश्यक कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढने के लिए निरंतर एक जुट होकर प्रयास करने की बात कही।
बैठक में क्रांति कुमार बघेल सहायक संचालक, रामचरण कोर्राम, श्रीमती कुसुमलता कैवर्त, श्रीमती मंजु ठाकुर, श्रीमती पूनम कैवर्त, लक्ष्मीनारायण कैवर्त, श्रीमती कीर्तन कंवर, श्रीमती इन्दिरा बरेठ, विजय ध्रुव,अशोक जलतारे उपस्थित थे।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!