HomeKORBAखेत पर टहलता दिखा हीट स्ट्रोक का शिकार तेंदुआ

खेत पर टहलता दिखा हीट स्ट्रोक का शिकार तेंदुआ

Published on

कोरबा : कटघोरा वनमंडल के ऐतमा वन परिक्षेत्र के कोनकोना गांव के एक खेत में तेंदुआ टहलता और आराम करता हुआ देखा गया। ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आसपास जाने से मना किया गया। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे वे खेतों में काम करने जा रहे थे, तभी अचानक उन्होंने उसे देखा और भयभीत अवस्था में वे गांव लौटे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कटघोरा डीएफओ निशान कुमार स्वयं मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाले जहां सभी के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन तेंदुआ इधर-उधर टहलता नजर आया। इसकी सूचना बिलासपुर कानन पेंडारी टीम को भी दी गई जहां उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया जहां घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़कर पशु चिकित्सा के माध्यम से बेहोश किया गया। जिससे वन विभाग ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि बिलासपुर कानन पेंडारी आई टीम में डॉक्टर को भी बुलाया गया था जहां पता चला कि तेंदुआ अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया है और बीमार है जिसके कारण वह आराम से टहल रहा था। ग्रामीणों से सुबह 9:00 बजे से सूचना मिली थी जहां मौके पर बिलासपुर से टीम बुलाकर तेंदुए को पकड़ा गया जहां उच्च अधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!