Homeआस्थाछत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा भव्य राम मंदिर, सांसद विधायक ने...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा भव्य राम मंदिर, सांसद विधायक ने किया भूमि पूजन

Published on

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगा भव्य राम मंदिर, सांसद विधायक ने किया भूमि पूजन

छत्तीसगढ़। ऐतिहासिक रामगढ़ में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। गुरुवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। राम मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत फिलहाल एक करोड़ रुपए है। यह राशि जनसहयोग से एकत्र की जाएगी। छत्तीसगढ़ में रामगढ़ अपनी प्राचीन नाट्यशाला के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान कुछ समय यहां बिताया था। रामगढ़ को राम गमन पथ पर्यटन योजना में भी शामिल किया गया है। रामगढ़ में प्रस्तावित भव्य मंदिर 100 फीट लंबा और 70 फीट चौड़ा होगा। मंदिर की ऊंचाई जमीन से 65 फीट होगी।

बताया जा रहा है कि अयोध्या की तर्ज पर रामगढ़ का राम मंदिर बनाया जाएगा। यहां भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि मंदिर का निर्माण जिला प्रशासन और जनता के सहयोग से किया जाएगा। मंदिर बनने से रामगढ़ में दर्शन के साथ पर्यटन भी बढ़ेगा।विधायक ने मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं सांसद ने कहा कि वे गुप्त दान करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस सुअवसर पर कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी राजेश अग्रवाल,अखंड विधायक सिंह, दिनेश बारी, ओमप्रकाश सिंह, भाजपा नेता आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा, विनोद हर्ष, मुकेश तिवारी, प्रबोध सिंह, दिनेश साहू, राधेश्याम सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र साहू, अनिल प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!