28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे।माना जा रहा है कि वे नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस के चल रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे। हालांकि, उनके दौरे की अवधि और अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, पायलट के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों की भी संभावना है। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बदलाव और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों के बीच इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
