खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा
रायपुर। प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व व्यापमं) के माध्यम से होगी।लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसके लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
भर्ती के मुख्य बिंदु:
• कुल पद: 2292 पद (ई संवर्ग – 795 पद, टी संवर्ग – 1497 पद)
• आवेदन की तिथि: 24 जुलाई से 21 अगस्त शाम 5 बजे तक
• त्रुटि सुधार: 22 से 24 अगस्त तक • लिखित परीक्षा: 11 अक्टूबर, सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक
• परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे
जिलेवार रिक्त पद:
ई संवर्ग: बलौदाबाजार-भाटापारा- 80, रायपुर- 70, महासमुंद- 65, दुर्ग- 80, बालोद- 50, बेमेतरा- 70, राजनांदगांव- 70, कबीरधाम- 70, जांजगीर-चांपा- 70, मुंगेली- 70, रायगढ़- 20, बिलासपुर- 80 • टी संवर्ग: बस्तर- 125, बीजापुर- 105, दंतेवाड़ा- 50, कोंडागांव- 100, कांकेर- 100, नारायणपुर- 100, सुकमा- 100, सरगुजा- 100, सूरजपुर- 50, बलरामपुर-रामानुजगंज- 100, कोरिया- 100, जशपुर- 150, कोरबा- 100, रायगढ़- 100, गरियाबंद- 97, बालोद- 20।
महत्वपूर्ण जानकारी:
चयन सूची की वैधता 6 माह और प्रतीक्षा सूची की 9 माह होगी। जॉइनिंग के बाद 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि होगी। शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
