HomeKORBAकोरबा प्रेस क्लब: नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, साक्षी बनेंगें उप मुख्यमंत्री अरुण...

कोरबा प्रेस क्लब: नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, साक्षी बनेंगें उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Published on

कोरबा प्रेस क्लब: नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, साक्षी बनेंगें उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Latest articles

KORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ

KORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ कोरबा। केन्द्रीय रेशम बोर्ड के...

आबकारी आरक्षक की नौकरी लगी, ज्वाइन नहीं किया, 29 की नियुक्ति निरस्त

आबकारी आरक्षक की नौकरी लगी, ज्वाइन नहीं किया, 29 की नियुक्ति निरस्त S छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग...

ईओडब्ल्यू में एक एएसपी और नौ डीएसपी की पोस्टिंग

ईओडब्ल्यू में एक एएसपी और नौ डीएसपी की पोस्टिंग रायपुर। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन...

छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट…

छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट... रायपुर। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,...

More like this

KORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ

KORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ कोरबा। केन्द्रीय रेशम बोर्ड के...

आबकारी आरक्षक की नौकरी लगी, ज्वाइन नहीं किया, 29 की नियुक्ति निरस्त

आबकारी आरक्षक की नौकरी लगी, ज्वाइन नहीं किया, 29 की नियुक्ति निरस्त S छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग...

ईओडब्ल्यू में एक एएसपी और नौ डीएसपी की पोस्टिंग

ईओडब्ल्यू में एक एएसपी और नौ डीएसपी की पोस्टिंग रायपुर। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन...
error: Content is protected !!