HomeKORBAKORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ

KORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ

Published on

KORBA: मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान का शुभारंभ

कोरबा। केन्द्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान (MRMA) 2.0’ अभियान के अंतर्गत आज जिला स्तरीय District Stakeholder Consultation Meeting का आयोजन सहायक संचालक रेशम कार्यालय, कोरबा में किया गया।
बैठक में सहायक संचालक रेशम, जिला कोरबा बालभद्र सिंह भण्डारी, वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह, जिले के विभिन्न रेशम केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा रेशमकीट पालकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन वैज्ञानिक-डी डॉ. विनोद सिंह ने दिया। उन्होंने केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित MRMA 2.0 अभियान की रूपरेखा से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा रेशमकीट पालन की नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 100 दिनों के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर, परिक्षेत्र भ्रमण तथा अन्य तकनीकी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कोरबा जिले के लिए आगामी पाँच वर्षों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि जिले को रेशमकीट पालन के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक संचालक रेशम बलभद्र सिंह भण्डारी ने सभी केंद्र प्रभारियों से MRMA 2.0 अभियान में पूर्ण उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि तसर एवं शहतूत रेशमकीट पालन से संबंधित आधुनिक तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुँचने से उनकी उत्पादन क्षमता और आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!