ईओडब्ल्यू में एक एएसपी और नौ डीएसपी की पोस्टिंग
रायपुर। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईओडब्ल्यू-एसीबी में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की पोस्टिंग का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, एक एएसपी समेत 9 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की सेवाएं पुलिस विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन ली गई हैं और उन्हें ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है।
ईओडब्ल्यू में पदस्थ किए गए अधिकारियों के नाम –
1. नीतेश कुमार गौतम – एएसपी खैरागढ़-छुईखदान 2. सिद्धांत तिवारी – अनुविभागीय अधिकारी धर्मजयगढ़ 3. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल – डीएसपी पुलिस मुख्यालय 4. मंजुलता राठौर – डीएसपी गरियाबंद 5. राजेश कुमार झा – डीएसपी बेमेतरा 6. दीपमाला कुर्रे – डीएसपी अजाक बस्तर 7. मोनिका श्याम – डीएसपी सुकमा 8. रोशन आहूजा – डीएसपी बीजापुर 9. रविकांत सहारे – डीएसपी सुकमा 10. एलेक्जेंडर किरो – सीएसपी राजनांदगांव।
