गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष
रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज धरमजयगढ़ परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का 22 अप्रैल को गठन हुआ।श्री राम जानकी मंदिर सामुदायिक भवन अंबेटिकरा(धरमजयगढ़)में संपन्न किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद पर गंगा राम निषाद, सचिव पद पर लकेश्वर निषाद, कोषाध्यक्ष पद पर महावीर निषाद को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।आपको बतादें कि गंगाराम निषाद ग्राम तौलीपाली के निवासी है की संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता होने के वजह से उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है एवं उनका क्षेत्र समाज में पकड़ है।

छत्तीसगढ़ केंवट(निषाद)समाज केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के आदेशानुसार बनगवां केंवट समाज, परिक्षेत्र-धरमजयगढ़ का सामाजिक चुनाव 2026-29 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी गिरीश निषाद (आडिटर)केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के मार्गदर्शन में चुनाव सफल एवं शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ।उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और नव निर्वाचित अध्यक्ष सचिव और सदस्यों को कहा कि आशा करतें है कि आप लोगों की मार्गदर्शन में समाज विकास का नया आयाम गढ़ेगा।
















































