HomeKORBAहनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

Published on

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

कुदमुरा/कोरबा। वनांचल क्षेत्र में हनुमान जयंती पर हनुमान जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। हनुमान जी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा के दौरा भक्तिमय हो गई। जिलगा-बरपाली में जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। हनुमान जी की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में मार्ग मे जय श्रीराम और जय बजरंगी के जयकारों से गूंजता रहा। हनुमान जी की शोभायात्रा तौलीपाली में श्रीराम जानकी मंदिर से धूमधाम से शुरू हुई।यह कुदमुरा, हाटी,जिल्गा से होते हुए ग्राम बरपाली पहुंचकर संपन्न हुई।संतोष मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी शक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और भक्ति का संचार करना है। यात्रा के समापन पर महाआरती की गई और सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्रा का शुभारंभ

कुदमुरा में संतोष महाराज द्वारा हनुमान मन्दिर परिसर में सुबह हवन यज्ञ कर धार्मिक अनुष्ठानों से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दोपहर बाद हनुमान जयंती का शुभारंभ किया गया। यात्रा के आगे ध्वजा पताका फहराकर चल रहे हिन्दू संगठनों के लोग हनुमान और जय श्री राम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते चल रहे थे।

जयकारों से गूंजा वनांचल

शोभायात्रा में पूरा वनांचल जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयकारों से तौलीपाली, कुदमुरा,जिल्गा बरपाली में वातावरण गूंजता रहा।राम भक्तो ने जिलगा और बरपाली महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

शोभा यात्रा में संतोष कुमार मिश्रा(बजरंग दल), ज्यानन्द राठिया,पूनम शर्मा,देव प्रसाद,भूलन दुबे,बैजू अग्रवाल,नीरज मिश्रा, चुलेश्वर राठिया का विशेष सहयोग रहा।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!